Spread the love

सरायकेला। सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर मंगलवार को कोलडीपी के समीप सड़क से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में एक 41 वर्षीय व्यक्ति की लाश बरामद की गई। घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया।

खोजबीन के बाद मृतक व्यक्ति की पहचान आदित्यपुर के बंतानगर निवासी बादल महाली के रूप में की गई। जो घटनास्थल के समीप ही पेटुवा ढाबा में काम करता था। इस संबंध में बताया गया कि मृतक बादल काली पूजा पूर्व काम छोड़कर जा चुका था। वहीं घटने पर रो-रो कर बुरे हाल में मृतक की पत्नी सानो महाली द्वारा बताया गया कि उन दोनों के एक 13 साल की बेटी पूनम महाली और एक 17 साल का बेटा अमन महाली है। पति पत्नी विगत 15 साल से अलग अलग रह रहे हैं। बेटी पूनम मां के साथ रहती है। जबकि बेटा अमन हजारीबाग में रहता है। वर्तमान में सानो कंपनी में काम कर अपने परिवार का गुजारा चला रही है। जबकि पूर्व में मृतक बादल भी कंपनी में काम किया करता था। परंतु शारीरिक रूप से अस्वस्थ होने के बाद बीते 2 महीने से पेटुवा ढाबा में काम कर रहा था। काली पूजा में अपने परिवार से मिलने वह बंतानगर आया था। और दीपावली की सुबह हंसी खुशी ढाबा में काम पर वापस जाने की बात कह कर निकला था। जिसके बाद बादल के छोटे भाई ने उसे गाड़ी पर चढ़ाया था। सानों बताती है कि बादल के पास हमेशा उसकी कीपैड वाली मोबाइल और पर्सनल डायरी रहती थी। जो उसकी मौत के बाद नहीं मिली है।
इस संबंध में मृतक की पत्नी सानो की शिकायत पर सरायकेला थाने में मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें सानो ने अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बादल की हत्या करने की आशंका जताई है।
इस संबंध में सरायकेला थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने बताया है कि दर्ज मामले के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…