Advertisements
Spread the love

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत।

सरायकेला। 18वां जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप को लेकर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष अमित खंडेलवाल के पहली बार जिला मुख्यालय पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया।

Advertisements

 

एसोसिएशन के सचिव सिकंदर महतो ने बुके देकर जिला अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद उपायुक्त से मिलकर आगामी जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के विषय में जिला अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा जानकारी दी गई। बताया गया कि आगामी 20 एवं 21 नवंबर को बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में 18वां जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। मौके पर उन्होंने जिला के सभी खिलाड़ियों और तकनीकी पदाधिकारियों को जानकारी देते हुए कहा कि अधिक से अधिक खिलाड़ी उक्त प्रतियोगिता में भाग ले। जिसके आधार पर विजेता खिलाड़ियों को राज्य, राष्ट्र एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की मंजिल हासिल हो सके।

You missed