Advertisements
Spread the love

सरायकेला। सरायकेला के उत्कलमणि आदर्श पाठागार का बहुप्रतीक्षित चुनाव संवैधानिक प्रक्रियाओं के तहत संपन्न हुआ। पाठागार में इलेक्शन कमिश्नर काशीनाथ साहू और असिस्टेंट इलेक्शन कमिश्नर प्रदीप आचार्य की देखरेख में चुनाव के सभी प्रक्रियाओं को संपन्न कराया गया। जिसमें वोटिंग के आधार पर सर्वाधिक मत हासिल करते हुए भवानी शंकर कवि उत्कलमणि आदर्श पाठागार के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसी प्रकार सुदीप पटनायक वाइस प्रेसिडेंट, जलेश कवि जेनरल सेक्रेटरी, पवन कवि ज्वाइंट सेक्रेट्री, प्रीतम अचार्य ट्रेजरर, राजकुमार आचार्य कल्चरल सेक्रेट्री एवं भोलानाथ मोहंती गेम सेक्रेटरी निर्वाचित हुए। पाठागार के आल्लाद मोहंती, सुशांत महापात्र, अनुप रथ, चंद्रशेखर कर, सुखलाल मोहंती एवं चिरंजीवी महापात्र की प्रमुख उपस्थिति में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए उक्त चुनाव के पश्चात सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को सामूहिक रूप से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मौके पर सभी ने उत्कलमणि आदर्श पाठागार के विकास एवं संस्कृति संरक्षण को लेकर संकल्प लिया।

Advertisements

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?