Spread the love

नवभारत साक्षर अभियान के अंतर्गत मध्य विद्यालय करनरडीह एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय भीतरदाड़ी में राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षा का आयोजन

Advertisements
Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर : नव भारत साक्षर अभियान के अंतर्गत रविवार को परीक्षा केंद्र के अधीक्षक राम विनय शर्मा के नेतृत्व में मध्य विद्यालय करनडीह एवं परीक्षा केंद्र के अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में उत्क्रमित मध्य विद्यालय भीतरदाड़ी में राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षा का आयोजन किया गया। सभी केंद्रों पर परीक्षा सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया। संकुल साधन सेवी संजय कुमार ने बताया कि इस परीक्षा में 15 वर्ष से ऊपर कोई भी महिला पुरुष किसी भी कारण से पढ़-लिख नहीं सके, उनके लिए सरकार द्वारा बुनियादी अंकगणित, लेखन व पठन सिखाने का अभियान चलाया गया हैं।
जिसे उल्लास कार्यक्रम के नाम से भी जाना जाता हैं। दो सौ से अधिक बुजुर्ग महिला पुरुष इस परीक्षा में बैठें। परीक्षा का अधिकतम समय 3 घंटे निर्धारित किया गया था। परीक्षार्थियों की सुविधानुसार यह परीक्षा सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चला। मूल्यांकन परीक्षा कुल 150 अंक की होगी जो परीक्षार्थी 50 अंक प्राप्त करेगा उसे राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय की तरफ से प्रमाणपत्र प्राप्त होगा। सीआरपी संजय कुमार ने बताया की जो परीक्षार्थी चलने-फिरने असमर्थ हैं, दिव्यांग हैं, और परीक्षा देना चाहता हैं ऐसे व्यक्तियों की घर से परीक्षा केंद्र तक लाने की व्यवस्था की गई हैं।