Spread the love

24 घंटों की प्रस्तावित सांकेतिक नाकाबंदी को लेकर झामुमो प्रखंड कमेटी की हुई बैठक……

सरायकेला- झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा आगामी 17 नवंबर को प्रातः 10:00 बजे से गम्हरिया स्थित टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट एवं टाटा ग्रोथ शॉप में प्रस्तावित 24 घंटे की सांकेतिक नाकाबंदी को सफल बनाने को लेकर झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक की गई। सरायकेला स्थित परिसदन में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि सोनाराम बोदरा की अध्यक्षता में की गई उक्त बैठक में मोर्चा के विभिन्न मांगो पर विचार किया गया।

जिसमें कहा गया कि टाटा कमिंस एवं टाटा मोटर्स में पैन स्थानांतरण को टाटा से पुणे करने की मनसा बंद करें। टाटा कमिंस एवं टाटा मोटर्स का कानूनी एवं न्यायिक क्षेत्राधिकार झारखंड से महाराष्ट्र स्थानांतरण करने की मंशा बंद करें। टाटा कमिंस एवं टाटा मोटर्स आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र से शत प्रतिशत कलपुर्जो तथा इलेक्ट्रिकल उत्पाद की आपूर्ति सुनिश्चित करें। टाटा प्रबंधन की कच्चा माल लौह अयस्क नोआमुंडी एवं कोयला जामाडोबा घाटो के खनन से संपूर्ण प्रभावित एवं विस्थापित परिवारों के लिए अविलंब सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं पुनर्वास की व्यवस्था करें। टाटा प्रबंधन द्वारा सीएनटी एक्ट का उल्लंघन बंद किया जाए। टाटा प्रबंधन द्वारा सीएसआर में खर्च की जा रही राशि का व्यय विवरण प्रकाशित किया जाए। एवं ट्रेड अप्रेंटिस में प्रभावित विस्थापित, आदिवासी एवं मूलवासी झारखंडियों को शत प्रतिशत बहाल किया जाए। इस अवसर पर बैठक में मुख्य रूप से राजेन मुर्मू, सनातन सरदार, मकरध्वज पति, हरि सिंह बानरा, बुधराम कुरली, विशु महतो एवं मधुसुधन तापे सहित दर्जनों कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed