Spread the love

सरायकेला: झारखंड के धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के 146 वीं जयंती पर सोमवार को झायुमो के जिला सचिव बासुदेव महतो के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्त्ताओं ने सरायकेला के बिरसा चौक व सीनी मोड़ स्थित भगवा बिरसा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान भगवान बिरसा के साहस और वीरता को याद करते हुए कार्यकर्त्ताओं ने भगवान बिरसा के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बताया गया भगवान बिरसा के सपनो को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी। इसके लिए सभी को एकजूट होकर उनके आदर्शो को आत्मसात करने की अपील की गयी। मौके पर उपस्थित झामुमो के केन्द्रीय सदस्य सुधीर महतो, सरायकेला के प्रखंड अध्यक्ष भगत महतो,प्रखंड सचिव संजय प्रधान,नरेन्द्र महतो,सविता महतो,मुखिया दुर्गा हाईबुरु,सीताराम महतो,गोरा हो,जन्नत हुसेन,पिंकी सरदार,कुंदन मुखी,अनिल सरदार व संजीव महतो समेत अन्य ने क्रमवार भगवान बिरसा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…