Spread the love

रिमांड अवधि पूरी होने पर मेडिकल के बाद जेल भेजे गए

छह साथियो के साथ नक्सली लीडर प्रशांत बोस उर्फ किशन दा..

सरायकेला:  (संजय मिश्रा)  सरायकेला खरसावां जिला के गिद्दीबेड़ा टोल प्लाजा से गिरफ्त में आए एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ बूढ़ा एवं उनकी पत्नी शीला मरांडी, वीरेंद्र हांसदा, राजू टुडू, कृष्णा बाहन्दा और गुरुचरण बोदरा की रिमांड अवधि रविवार को पूरी होने के बाद जिला पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सदर अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Advertisements
Advertisements

जानकारी हो पूछताछ के लिए पिछले सोमवार यानी 15 नवंबर को सरायकेला अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी ने सात दिनों की पुलिस रिमांड दी थी। पुलिस के आलाधिकारी नक्सलियों को अपने साथ कड़ी सुरक्षा में लेकर सुरक्षित स्थान पर चले गए थे जहां पूछताछ की गयी। रविवार को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद सबों को सरायकेला सदर अस्पताल मेडिकल जांच के लिए लाया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद सरायकेला मंडल कारा भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार प्रशांत बोस को पेशाब में जलन की शिकायत है। प्रशांत बोस का यूरिन टेस्ट कराया गया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम था। नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के थिंक टैंक प्रशांत बोस, पत्नी शीला मरांडी सहित सभी गिरफ्तार नक्सलियों को पुलिस ने 150 घंटे के रिमांड पर लिया था। कांड्रा थाना की पुलिस ने न्यायालय में रिमांड के लिए अर्जी दायर की थी। इसके बाद इन्हें सात दिन की रिमांड पर लिया गया था। इस दौरान इन सभी से नक्सली गतिविधियों की जानकारी ली गयी।
——————-

गाडियों के काफिले के साथ लाया गया सरायकेला  :-

रांची से गाड़ियों के काफिले के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच सभी छह नक्सलियों को सरायकेला सदर अस्पताल लाया। सदर अस्पताल पूरी तरह छावनी में तब्दील हो गया है। इस दौरान सरायकेला के एसपी आनंद प्रकाश खुद मौजूद रहे। बताया गया है कि प्रशांत बोस की पत्नी शीला मरांडी बीमार है। उसका किसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसी कारण करीब साढ़े तीन बजे एंबुंलेंस से सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया। और शीला मरांडी का भी मेडिकल कराकर सभी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
——————-

इन्हें गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

प्रशांत बोस उर्फ किशन दा उर्फ मनीष उर्फ बूढ़ा (पिता : ज्योतिंद्र नाथ सान्याल), 7/12 सी, विजयगढ़ कॉलोनी, जादवपुर, कोलकाता.
शीला मरांडी (पति : प्रशांत बोस उर्फ किशन दा, पति : स्व. भादो हांसदा), नावाटांड़, मनियाडीह, धनबाद
बिरेंद्र हांसदा उर्फ जितेंद्र (पिता : मोतिलाल हांसदा), चतरो, खुरखुरा, गिरिडीह
राजू टुडू उर्फ निखिल उर्फ बाजु (पिता : जयसिंह टुडू), करमाटांड़, नौखनिया, पीड़टांड़, गिरिडीह
कृष्णा बाहंदा उर्फ हेवेन (पिता : स्व. चमरा बाहंदा), अमराय कितापी, गोइलकेरा, पश्चिम सिंहभूम
गुरुचरण बोदरा (पिता : गुलाब सिंह), मदन जाहीर, सोनुआ, पश्चिम सिंहभूम

 

जेल की बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था


नक्सली प्रशांत बोस समेत छह को जेल भेजे जाने के बाद मंडल कारा सरायकेला की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जेल में झारखंड जगुवार के जवानो व सैट के जवानो को सुरक्षा में लगाया गया है। इसके अलावे थाना प्रभारी मनोहर कुमार के नेतृत्व में जिला बल के अतिरिक्त जवान जेल की सुरक्षा में लगाए गए है। जेल की सुरक्षा में चप्पे चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गयी है।

Advertisements

You missed