Advertisements

सरायकेला: जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त अरवा राजकमल ने कोविड मानको का पालन सुनिश्चित करते हुए अपने कार्यालय कक्ष में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। उक्त कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गाँव एवं शहर से आए दर्जनों फरियादियों की समस्याओं से अवगत हुए।

उपायुक्त ने सभी शिकायतो व समस्याओं के निष्पादन हेतु सम्बंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निदेश दिए। जनता मिलन कार्यक्रम में फरियादियों ने शारीरिक दुरी का पालन करते हुए अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन के माध्यम से उपायुक्त के समक्ष अपनी-अपनी अभिव्यक्ति वयक्त की। वहीं उपायुक्त के द्वारा भी सभी के शिकायतों को बारी-बारी से सुन कर संबंधित अधिकारियों को आवेदन में टैग किया तथा फ़ोन कॉल के माध्यम से उनके शिकायतों के निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए

You missed