सरायकेला। झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कमेटी का गठन किया गया। इस अवसर पर बैठक करते हुए हेमेंद्र नाथ मंडल को सर्वसम्मति से झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ का सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही जिला कमेटी की घोषणा भी की गई।
Advertisements

Advertisements

जिसके तहत मकरध्वज प्रधान को संघ का मुख्य संरक्षक, पवन कुमार सिंह को जिला महासचिव, रेणु कुमारी पंडा को वरीय उपाध्यक्ष, बादली कुमारी को उपाध्यक्ष, विनोद कुमार मंडल को सचिव, सनातन महतो को संगठन सचिव, मनोज कुमार पाणी को कोषाध्यक्ष, सुभाष चंद्र प्रधान को मुख्य सलाहकार एवं संत कुमार प्रधान को सलाहकार बनाया गया। इस अवसर पर गठित कमेटी द्वारा शिक्षक एवं शिक्षा हित में समर्पित भाव से कार्य करने को लेकर सामूहिक संकल्प लिया गया।
Related posts:

