
समाजसेवी मुकेश नायक ने मंदिर निर्माण के लिए भूमि दान देकर पेश की मिसाल

रांची (ब्यूरो रिपोर्ट) । समाजसेवी मुकेश नायक ने अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर मानवता का परिचय देते हुए एक दुर्गा मंदिर निर्माण हेतु अपनी निजी भूमि का एक हिस्सा डुंगरी मौजा, तुपूदाना में दान किया है। मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन 21 जुलाई 2025 (सोमवार) को संपन्न होगा। मुकेश नायक ने इस अवसर पर अपने परिवार के साथ रांची के पुंदाग स्थित राधे कृष्ण मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर घासी नायक समाज युवा कल्याण संघ, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष टाइगर संदीप नायक एवं उनकी टीम द्वारा केक काटकर मुकेश नायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही, उनकी लंबी उम्र की कामना की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस युवा नेता शिवटहल नायक एवं संजय लोहरा (समाज के मीडिया प्रभारी) ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से विजय नायक (संरक्षक), शिवटहल नायक, संजय लोहरा, हलदर नायक, सुरेश नायक, आशीष नायक (रिलिप), संजय नायक, अजय नायक, शक्ति नायक, राज मछुआ, रौशन नायक, विकास यादव, बंटी राम, सुशील लोहरा, छोटू लोहरा, आकाश नायक, कृष्णा नायक, सक्ती नायक, कैलाश नायक आदि शामिल थे। समाज के लोगों ने मुकेश नायक की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज सेवा और आध्यात्मिक जागरूकता का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

