Spread the love

गुड़ाबांधा के लकड़ाबासा में हो रहे हरिनाम संकीर्तन में समाजसेवी रंजीत चाटियाल हुआ शामिल

Advertisements
Advertisements

(देवाशीष नायक) गुड़ाबांदा प्रखंड के बालिजुड़ी पंचायत के अंतर्गत लड़काबासा गांव में आयोजित हरिनाम संकीर्तन में समाजसेवी सह जन कल्याण संघर्ष बहिनी के संरक्षक रंजीत चाटियाल शामिल हुए. इस दौरान महाप्रसाद वितरण किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया. महाप्रसाद ग्रहण करने लड़काबासा समेत आसपास के गांव से श्रद्धालु पहुंचे थे. इस दौरान समाजसेवी रंजीत चाटियाल राधा कृष्ण के चरणों में मत्था टेककर क्षेत्र की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की. इस संबंध में रंजीत चाटियाल ने कहा कि लड़काबसा गांव बहुत धार्मिक गांव है. गांव में हरिनाम संकीर्तन करवाने का अर्थात है की पूरा गांव में शांति बनी रहेगी. उन्होंने बताया कि यहां के लोग भगवान को बहुत पूजते है. ज्ञात हो की लड़काबासा गांव में हरिनाम संकीर्तन लगभग 30 साल से चलते आ रही है. इस मौके पर चिन्मय पाल, विश्वनाथ मारना, पिंटू कुमार, सोमेन प्रोधान, सूमोन चाटीयाल आदि उपस्थित थे.

You missed