Advertisements
Spread the love

राँची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की विशेष बैठक एवं प्रेस वार्ता आयोजित

Advertisements

✍️ Arjun Kumar Pramanik

राँची । जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कार्यकारिणी समिति की विशेष बैठक एवं प्रेस वार्ता का आयोजन जिला अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो की अध्यक्षता में राँची प्रेस क्लब में किया गया। इस बैठक में राँची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाले प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, प्रखंड पर्यवेक्षक एवं जिला कमिटी के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित हुए।

पर्यवेक्षकों की टीम करेगी जमीनी स्तर पर संवाद

बैठक में तय हुआ कि पर्यवेक्षकों की टीम सभी प्रखंडों में जाकर पंचायत एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद करेगी और जमीनी हकीकत से अवगत होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देशानुसार झारखंड के सभी 25 संगठनात्मक जिलों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है, जिनका कार्य उपयुक्त जिला अध्यक्ष का चयन करना और संगठन को गाँव-गाँव तक मजबूत बनाना है।

फूलो देवी नेताम ने किया मार्गदर्शन

मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद एवं एआईसीसी सीडब्ल्यूसी सदस्य फूलो देवी नेताम ने कहा –
“अहमदाबाद अधिवेशन के बाद कांग्रेस पार्टी ने संगठन सृजन अभियान को पूरे देश में चलाने का निर्णय लिया है। मैं पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड और विधानसभा स्तर तक सभी कार्यकर्ताओं से परामर्श करूँगी और उसी आधार पर नए जिला अध्यक्ष का चयन सुनिश्चित करूंगी। साथ ही, कार्यकारिणी समितियों का गठन तथा राजनीतिक मामलों की समितियाँ बनाई जाएँगी।”

उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सत्ता का विकेंद्रीकरण करना और एसटी, एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक, महिला एवं युवा कार्यकर्ताओं को नेतृत्व का अवसर प्रदान करना है।

शिल्पी नेहा तिर्की ने साझा किया अनुभव

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अपने असम दौरे के अनुभव साझा करते हुए कहा कि वहां कांग्रेस पार्टी पंचायत स्तर तक बेहद मजबूत है। उन्होंने बताया कि असम में पंचायत स्तर की रैलियों में लगभग 20,000 कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहती है।

वरिष्ठ नेताओं का संबोधन

इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, जिला पर्यवेक्षक परविंदर सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन डॉ. राकेश किरण महतो ने किया। उन्होंने कहा –
“मेरे कार्यकाल में विधानसभा चुनाव–2025 में इंडिया गठबंधन को राँची जिला के ग्रामीण क्षेत्रों की छह विधानसभा सीटों में से पाँच सीटों पर विजय प्राप्त हुई, जो हम सभी के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।”

बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप, कांके विधायक सुरेश बैठा, मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी सहित बड़ी संख्या में जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You missed