Advertisements
Spread the love

खेल से अनुशासन और एकता की भावना बढ़ती है—विधायक संजीव सरदार

Advertisements

जमशेदपुर से संवाददाता अभिजीत सेन की रिपोर्ट

जमशेदपुर (पोटका) । लक्ष्मी पूजा के अवसर पर पोटका प्रखंड अंतर्गत किसानडीह, पटापानी में सनराइज यंग क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधायक संजीव सरदार उपस्थित हुए थे। उन्होंने फुटबॉल को ‘किक’ मारकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा, “ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताएँ युवाओं की प्रतिभा निखारने का बेहतरीन माध्यम हैं। फुटबॉल जैसे खेलों से टीम भावना, अनुशासन और एकजुटता बढ़ती है। पोटका की धरती पर खेल के क्षेत्र में जो उत्साह दिख रहा है, वह आने वाले समय में बड़े स्तर पर पहचान दिलाएगा। उन्होंने खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।इस प्रतियोगिता में कुल 28 टीमों ने भाग लिया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में पालिडीह फुटबॉल क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राहुल स्पोर्टिंग मरांगमाली को हराकर खिताब अपने नाम किया। विधायक संजीव सरदार ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की। ईस
आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के सदस्य — विनोद सरदार, कृष्णा सरदार, कोकिल सरदार, मनसुख सरदार, रामू मरांडी, गुरुचरण कर्मकार और मुखिया संगीता सरदार की सराहनीय भूमिका रही।

You missed