Spread the love

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सरायकेला अनुमंडल के नतीजे

हुए घोषित……

(जिला परिषद् सदस्य गम्हरिया 10 से सोनाराम बोदरा और

गम्हरिया 13 शंभू मंडल विजय)

सरायकेेला: खरसावां प्रखंड के जिला परिषद सदस्य भाग संख्या 8 से सावित्री बानरा ने बसंती गगराई को 3231 वोट से शिकस्त दी है। सावित्री बानरा को 10423 वोट मिला। जबकि विधायक के पत्नी बासंती गागराई को केवल 7192 वोट ही मिल पाए है।

गम्हरिया भाग संख्या 13 सीट पर शंभू मंडल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी महादेव महतो को 1176 वोट से पराजित किया है। शंभू मंडल को 4805 वोट मिले हैं जबकि महादेव महतो को 3629 वोट ही मिले हैं। राजनगर भाग संख्या 16 का सीट में केवल दो ही उम्मीदवार मैदान में थे। जिसमें सुलेखा हांंसदा ने सुमित्रा मार्डी को 9488 मत से पराजित किया है।

अंतिम राउंड तक सुलेखा को 15247 वोट मिले हैं जबकि सुमित्रा के पक्ष में मात्र 5759 वोट पड़े हैं। कुचाई प्रखंड से जींगी हेंब्रम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कृष्णा सोय को 1686 वोट से पराजित किया है। अंतिम राउंड तक जींगी हेंब्रम को 6553 वोट मिले हैं जबकि कृष्णा सोय को 4867 वोट प्राप्त हुए हैं।

सरायकेला प्रखंड अंतर्गत अबतक निर्वाचित हुए मुखिया  :-

1-हुदू पंचायत के मुखिया पद पर सुगी मुर्मू निर्वाचित हुये उन्हें 882 मत प्राप्त हुये। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सुनीता मुंडा को 660 मत प्राप्त हुये।

2-मुंडाटांड पंचायत के मुखिया पद पर दशरथ महाली निर्वाचित हुये, उन्हें 1388 मत प्राप्त हुये । उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रमेश मुदी को 1195 मत प्राप्त हुये।

3-ऊपरदुगनी पंचायत के मुखिया पद पर वसुंधरा देवी निर्वाचित हुये उन्हें 969 मत प्राप्त हुये । उनके निकटतम प्रतिद्वंदी जोमा बोदरा को 820 मत प्राप्त हुये।

4-मोहितपुर पंचायत के मुखिया पद पर सूर्यमणि हेमब्रम निर्वाचित हुये,उन्हें 2175 मत प्राप्त हुये ,उनके निकटतम प्रतिद्वंदी टुकलू मांझी को 1060 मत प्राप्त हुये।

5-सीनी पंचायत के मुखिया पद पर जावांत्री मुर्मू निर्वाचित हुये ,उन्हें1683 मत प्राप्त हुये। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी संतोषी सरदार को 1180 मत प्राप्त हुये।

6-कमलपुर पंचायत के मुखिया पद पर नवकिशोर सरदार निर्वाचित हुए उन्हें 2540 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी पिंकी सरदार को 467 मत प्राप्त हुये।

7-मुरूप पंचायत के मुखिया पद पर पानो महाली निर्वाचित हुए, उन्हें 1539 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कालो महाली को 1048 मत प्राप्त हुये।

8-इटाकुदर पंचायत के मुखिया पद पर बुधराम कुरली निर्वाचित हुए, उन्हें 1305 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी एम पी सिंह सरदार को 522 मत प्राप्त हुये।

9-पांड्रा पंचायत के मुखिया पद पर गीता कुमारी निर्वाचित हुए, उन्हें 990 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मालन्ति हेमब्रम को 752 मत प्राप्त हुये।

10-गोविंदपुर पंचायत के मुखिया पद पर सोमा पूर्ति निर्वाचित हुए उन्हें 1599 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कार्तिकेश्वर महाली को 1015 मत प्राप्त हुये।

11-पठानमारा पंचायत के मुखिया पद पर खुसबू रानी होनाहागा निर्वाचित हुए, उन्हें 1406 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सुनीता होनाहागा को 900 मत प्राप्त हुये।

13-मुड़कुम पंचायत के मुखिया पद पर प्रमिला हेमब्रम निर्वाचित हुए, उन्हें 1025 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी गणेश गागराई को 398 मत प्राप्त हुये।

Advertisements

You missed