Advertisements

चाकुलिया थाना प्रभारी संतोष कुमार को किया एसएसपी व ग्रामीण एसपी ने सम्मानित
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चाकुलिया के थाना प्रभारी संतोष कुमार को सम्मानित किया गया. संतोष कुमार को जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी पीयूष पांडे व ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने सम्मानित किया. उन्हें यह सम्मान चाकुलिया थाना क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए मिला है. बता दें कि संतोष कुमार ने चाकुलिया थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है. लगभग डेढ़ करोड़ के लागत की आभूषण लूट कर भाग रहे लुटेरों को थाना प्रभारी संतोष कुमार ने 45 मिनट के भीतर अपनी बुद्धिमता के बल पर दबोच लिया था. आपराधिक घटनाओं में थाना प्रभारी द्वारा किए गये कार्य सराहनीय है.
Advertisements


