Spread the love

जमशेदपुर में मनाया गया वन महोत्सव, पेड़ों की कटाई रोकने का संकल्प, विधायक सरयू राय ने की शिरकत…

जमशेदपुर, (योगेश पांडे): लोह नगरी जमशेदपुर में 73वां वन महोत्सव मनाया गया , पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के समुदायिक भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया  . इस महोत्सव में मुख्य अतिथि विधायक सरयू राय मौजूद रहें | जमशेदपुर प्रमंडल के डी एफ. ओ ममता प्रियदर्शी ने शहर वासियों को वन महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा, इस साल मानसून सत्र में जमशेदपुर वन प्रमंडल में 45,36,219 पौधे लगाने का फैसला लिया गया ,  ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2027 तक जीरो कार्बन उत्सर्जक देश बनने का सपना साकार हो सके| डीएफओ ने बताया कि इसके लिए अलग-अलग स्त्रोत पर काम किया जा रहा है इस शहर के जलाशय एवं जल स्रोतों जैसे नदियों, तालाबों इत्यादि को साफ सफाई कराने की भी तैयारी शुरू कर दी गई है साथ ही जाहिर स्थान सुंदरीकरण का भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है| उन्होंने बताया कि इस प्रकार से प्रधानमंत्री के सपनों को साकार किया जा सकता है और प्रकृति को संगठित किया जा सकता है वहीं विधायक सरयू राय ने  वन विभाग की कोशिशों की तारीफ की . उन्होंने कहा कि वन महोत्सव तब ही कारगर होगा, जब पेड़ों की हो रही लगातार कटाई रुकेगी और नदियों मे कूड़ा करकट और गंदगी फेंकना बंद होगा |

Advertisements
Advertisements

You missed