Advertisements
Spread the love

पोटका के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नुक्कड़ नाटक एवं पेंटिंग कार्यक्रम का आयोजन

Advertisements

जमशेदपुर से संवाददाता अभिजीत सेन जा रिपोर्ट

जामशेदपुर/पोटका । डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पोटका में बच्चियों के द्वारा झालसा द्वारा भेजे गए पत्रानुसार बेड़ियों से बदलाव तक,धरती से जीवन न्याय से भविष्य एवं न्याय का नया युग को पेंटिंग के माध्यम से छात्राओं ने खूब बारीकी से विषयों को चित्रों के द्वारा अपने रंग कलम से उकेरा एवं समानता से सम्मान के विषय पर नाटक को भी वास्तविक रूप में प्रस्तुत किया।सभी बच्चियां इस तरह का कार्यक्रम के होने से काफी खुश नजर आए । पेंटिंग और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों तक अपनी मन की बात पहुंचाने की कोशिश किया। ईस मौके पर के.जी.बी.भी के सूचित कुमारी डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,डोबो चकिया,छाकु माझी,मीरा मंडल ज्योत्सना गोप एवं सुमित कुमार गोप आदि उपस्थित रहे।

You missed