
रामनवमी को लेकर सख्त प्रशासन, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

सरायकेला-खरसावां जिले में आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में जिला पुलिस अधीक्षक ने सरायकेला थाना में अधिकारियों के साथ अहम बैठक की।
सरायकेला-खरसावां जिला के पुलिस अधीक्षक ने रामनवमी के मद्देनज़र सरायकेला थाना परिसर में पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था और शांति बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि रामनवमी के दौरान किसी भी प्रकार का हुड़दंग य अशांति फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा । ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति अफवाह फैलाते हुए पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाना सभी की जिम्मेदारी है प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैपुलिस अधीक्षक ने सभी बजरंगी अखाड़ा समितियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने जुलूस और झांकियों को निर्धारित दायरे में ही निकालें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें
उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके
प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शांति भंग करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और रामनवमी पर्व को भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई है।

