
सुभाष विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह को समाज की ओर से सम्मानित

रांची में जल्द शुरू होगा इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज
रिपोर्टर – जगबंधु महतो
जमशेदपुर । ब्रह्मर्षि विकास मंच द्वारा जमशेदपुर में विजया मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नेताजी सुभाष समूह के संस्थापक एवं नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह को समाज की ओर से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन अनीता शर्मा ने किया। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसके बाद समाज के विकास और शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मंच के केंद्रीय अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि झारखंड-बिहार का समाज शिक्षा के क्षेत्र में अभी भी पिछड़ा है, लेकिन मदन मोहन सिंह जैसे व्यक्तित्व युवाओं के लिए प्रेरणा हैं।
सम्मान ग्रहण करते हुए मदन मोहन सिंह ने कहा कि उनका जीवन समाज के प्रत्येक वर्ग को शिक्षित करने के लिए समर्पित है। उन्होंने बताया कि उनके संस्थान में निर्धन छात्रों को मुफ्त शिक्षा दी जाती है और जल्द ही रांची में इंजीनियरिंग तथा मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की जाएगी।
कार्यक्रम में कर्नल आर.पी. सिंह, राजकिशोर सिंह, आर.एन. सिंह, अनिल ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

