
पटना : बिहार विस चुनाव – इंतजार की घड़ियां खत्म, तारीखों का हुआ एलान…
संजय कुमार विनित… ✍️

(वरिष्ठ पत्रकार सह राजनितिक विश्लेषक)
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर इंतजार की घड़ियां खत्म हो गईं। चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। दो फेज में वोटिंग होगी। पहले फेज में 6 नवंबर को और दूसरे फेज में 11 नवंबर को वोटिंग होगी। 14 नवंबर को मतों की गिनती की जाएगी। 16 नवंबर तक चुनावी प्रक्रिया जारी रहेगी। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्न है।

⭐बिहार में कुल 243 विधानसभा सीट हैं। इनमें अनुसूचित जाति के 38 और अनुसूचित जनजाति के लिए दो सीटें रिजर्व हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 7.43 करोड़ हैं, जिनमें 3.92 पुरुष हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में 100 साल पूरे कर चुके 14 हजार वोटर, पहली बार वोट डालेंगे 14 लाख युवा मतदाता।
⭐इस बार चुनाव आयोग ने सुविधा के लिए हर पोलिंग बूथ पर 1200 वोटरों की संख्या तय की है। 1044 महिला संचालित पोलिंग बूथ होंगे। बिहार में 90712 पोलिंग बूथ होंगे। 250 बूथों पर घोड़े से पेट्रोलिंग होती है। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार हेल्प डेस्क, रैंप, पानी, टॉयलेट जैसी व्यवस्था की गई है। बुजुर्ग और दिव्यांग वोटरों को ध्यान रखते हुए पोलिंग स्टेशन ग्राउंड फ्लोर पर होंगे।
⭐बिहार विधानसभा चुनाव 2025
⭐फेज-1 शेड्यूल कुल सीट: 121
नोटिफिकेशन की तारीख: 10 अक्टूबर 2025
नामांकन की आखिरी तारीख: 17 अक्टूबर 2025
नामांकन जांच की आखिरी तारीख: 18 अक्टूबर 2025
नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख: 20 अक्टूबर 2025
मतदान: 6 नवंबर 2025
चुनाव रिजल्ट: 14 नवंबर 2025
⭐बिहार विधानसभा चुनाव 2025 फेज-2
शेड्यूल कुल सीट: 122
नोटिफिकेशन की तारीख: 13 अक्टूबर 2025
नामांकन की आखिरी तारीख: 20 अक्टूबर 2025
नामांकन जांच की आखिरी तारीख: 21 अक्टूबर 2025
नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख: 23 अक्टूबर 2025
मतदान: 11 नवंबर 2025
चुनाव रिजल्ट: 14 नवंबर 2025
⭐अब भी जुडवा सकते नाम
नामांकन से 10 दिन पहले अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा सकते हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बिहार के वोटर मतदाता सूची में अपना नाम जरूर देख लें, अब भी यदि उनका नाम छूट गया है, तो नामांकन से दस दिन पहले तक नाम जुड़वाया जा सकता है।
⭐बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही इन राज्यों में उपचुनाव
बिहार विधानसभा चुनाव के साथ जम्मू कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, मिजोरम, पंजाब, तेलंगाना और राजस्थान में 11 नवंबर को उपचुनाव होंगे, मतगणना 14 नवंबर को होगी: मुख्य निर्वाचन आयुक्त।
⭐इस बार ऑब्जर्वर IAS अफसर होंगे और वो बिहार से बाहर के रहेंगे। इनके नंबर आपको ECI की वेबसाइट पर मिल जाएंगे, कोई भी शिकायत आप इन ऑब्जर्वर्स को बता सकते हैं।- ज्ञानेश कुमार
⭐एक फोन कॉल की दूरी पर चुनाव आयोग
इलेक्शन कमीशन का हेल्पलाइन नंबर 1950- ज्ञानेश कुमार, भारत में कहीं से भी फोन करें तो +91- STD Code 1950 पर ईआरओ को कॉल कर सकते हैं, उनसे न बात हो तो डीएम से बात कर सकते हैं। इस बार 90,712 बीएलओ रहेंगे।
⭐चुनाव खत्म होने के बाद पार्टियों और पत्रकारों को आंकड़ों की आवश्यकता होती है- CEC, अब नए सिस्टम से चुनाव खत्म होने के कुछ ही दिनों के अंदर आपको सारे आंकड़े वेबसाइट पर मिल जाएंगे।
⭐बिहार विधानसभा चुनाव में काउंटिंग को लेकर खास व्यवस्था, कई बार मॉक पोल के बाद डेटा डिलीट करना प्रिसाइडिंग ऑफिसर भूल जाते हैं। ऐसे में मिलान सही से नहीं हो पाता। इसलिए जब भी फॉर्म 17 सी में मिसमैच होगा तो वीवीपैट की गिनती की जाएगी।
पटना समेत इन जिलों में पहले फेज में वोटिंग, पटना के अलावा सारण, भोजपुर, बक्सर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सिवान, गोपालगंज में पहले फेज में वोटिंग। बाकी जिलों में मतदाता दूसरे चरण में उम्मीदवारों के भाग्य तय कर पायेंगे।
