Advertisements
Spread the love

चाकुलिया डाकबंगला के विधायक कार्यालय में नेताजी सुभाष मेला को लेकर सफल आयोजन…

विश्वकर्मा सिंह चाकुलिया:

Advertisements

चाकुलिया डाकबंगला परिसर स्थित विधायक कार्यालय में गुरुवार को नेताजी सुभाष मेला के सफल आयोजन को लेकर नेताजी सुभाष पब्लिक वेल्फयर सोसाइटी की एक बैठक मेला के सह संरक्षक गौतम दास की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान बैठक में विभिन्न खेल कूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर अलग अलग कॉमेटी के सदस्यों को जिम्मेदारी का बंटवारा किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए बतोर मुख्य वक्ता के रूप मे विधायक सह मुख्य संरक्षक समीर मोहंती ने सभी कार्यकर्ता को मेला के सफल आयोजन के लिए कमर कसने को कहा.

साथ ही उन्होंने बेहतर तरीके से इस महान उत्सव को सफल करने का आह्वान किया. इस मौके पर पतित दास, पुलक महापात्रा, सुजीत दास, देबाशिष दास, गणेश दत्ता, प्रणव बेरा, शिव शंकर पोलाई, बासुदेव माहतो, रासीद खान, रोबिन दास, मुन्ना सिंह,माधव सिंह, गोपन पडिहारी,राजा बारिक, राणा मल्लिक, मो गुलाब, मो असगर, मो लालु, मो मुन्ना, मो कल्लू, झन्टू भोल, राकेश मोहंती, शुभोदीप दास, अभिलाष पटनायक, गौतम शर्मा, आकाश दास, बिकास दास, मिथुन कर, लोकनाथ मोहंती , राहुल गिरी ,मोनु पोलाई, अमर हाँसदा, मो पप्पु , मो मौला आदि उपस्थित थे.

You missed