
उषा मार्टिन को सम्मान
ग्रामीण जीवन में टिकाऊ विकास की पहल

Arjun Kumar Pramanik….✍️ नामकुम(रांची) । झारखंड की प्रगति में ग्रामीण विकास के माध्यम से उत्कृष्ट योगदान के लिए उषा मार्टिन फाॅउंडेशन को सम्मानित किया गया। झारखंड राज्य स्थापना के 25 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के अवसर पर नवभारत टाइम्स की ओर से यह सम्मान दिया गया। भारत के रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने एक कार्यक्रम में ग्रामीण विकास को समर्पित उषा मार्टिन फाॅउंडेशन के हेड डाॅ मयंक मुरारी को यह सम्मान दिया। उन्होंने ग्रामीण विकास के कार्यों के माध्यम से समाज में आ रहे बदलाव की चर्चा की और इसके लिए प्रबंधन के विकासपरक सोच की सराहना की। इस अवसर पर प्लांट हेड एवं एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर एसबीएन शर्मा ने फाॅउंडेशन के सभी सहकर्मियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि ग्रामीण विकास का कार्य सतत चलनेवाला कार्य है और इसके लिए संस्थान समर्पित है। उषा मार्टिन फाउंडेशन के हेड डाॅ मयंक मुरारी ने कहा कि यह कंपनी के समाज परिवर्तन के अभियान की सफलता की स्वीकृति है, साथ ही हमारे एप्रोच और इनिशिएटिव के सही होने का परिचायक है। उन्होंने इस अवसर पर कंपनी के प्रबंधक की दूरगामी एवं विकास के प्रति समर्पण भाव पर अपनी बात रखीं, जिसके कारण 20 से अधिक गांवों में एकीकृत विकास के अभियान से परिवर्तन लाया जा रहा है। इन गांवों में कृषि विकास, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, शिक्षा एवं जागरूकता, महिला सशक्तिकरण, आजीविका संवर्द्धन, प्रशिक्षण से क्षमता निर्माण और दिव्यांग समाज को सक्षम बनाने के लिए कई आयामों में कार्य किया जा रहा है। सुदूर वनप्रदेशों एवं जनजातीय बहुल 15 गांवों में एकल विद्यालय के माध्यम से शिक्षा का अलख जगाया जा रहा है। शालिनी अस्तपाल के माध्यम से गांवों में स्वास्थ्य सेवा और जागरूकता के लिए सालों पर कार्य किया जाता है।

