Advertisements
Spread the love

काशी साहू कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया स्वामी विवेकानंद जयंती…

सरायकेला संजय मिश्रा:

Advertisements

सरायकेला। काशी साहू कॉलेज सरायकेला परिसर में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर जागरूकता पूर्वक राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी छात्रों और अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया गया। और उनके बताएं मार्ग पर चलने एवं उनके जीवन आदर्शों को अपनाने का सामुहिक संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रचारक निरंजन जी ने स्वामी विवेकानंद के जीवनी और जीवन यात्रा पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रहित प्रथम के उद्देश्य और उनके बताएं मार्ग पर चलने का युवाओं से आह्वान किया गया। मौके पर कॉलेज छात्र संघ के वकील बारिक, कृष्णा चंद्र राणा, विकास स्वांई, प्रकाश महतो, लक्ष्मण महतो, रोशन महतो, अजय ज्योतिषी, निशांत साहू, प्रीतम, रंजन, भावेश, प्रतिमा, प्रीति, रिंकी एवं अंकित सहित दर्जनों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

You missed