
चार देशों के चार लेखकों की अनूठी कृति: ‘इंटरनेशनल इंग्लिश ग्रामर’ विश्वभर में उपलब्ध

संवाददाता : अभिजीत सेन
जमशेदपुर । इंटरनेशनल इंग्लिश ग्रामर (अंग्रेजी संस्करण) चार अलग-अलग देशों के चार प्रतिष्ठित लेखकों द्वारा लिखी गई एक महत्वपूर्ण पुस्तक है, जिसके मुख्य लेखक एवं संपादक विकाश कुमार भकत (झारखंड, भारत) हैं, जबकि सह-लेखकों में चार्ल्स नदाइज़ये (बुजुम्बुरा, बुरुंडी, पूर्वी अफ्रीका), सादिक इब्राहिम सुलेमान (कानो, नाइजीरिया, पश्चिम अफ्रीका) तथा डैनियल मबारुबुकेय (किगाली, रवांडा, पूर्वी अफ्रीका) शामिल हैं; शिक्षकों और छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी यह पुस्तक व्याकरण की गहरी समझ, लेखन व बोलचाल कौशल में सुधार, अंतरराष्ट्रीय संवाद और प्रतियोगी परीक्षाओं (IELTS/TOEFL) की तैयारी में सहायक मानी जा रही है तथा यह फ्लिप्कार्ट, गूगल बुक, गूगल प्ले स्टोर, किंडल और अमेजोन पर पूरे विश्व में उपलब्ध है।

