Advertisements
Spread the love

मुरूप पंचायत के उपमुखिया तापस महतो को मिला मुखिया का प्रभार; ग्रहण किया पदभार…

सरायकेला Sanjay  : सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुरूप पंचायत के उपमुखिया तापस कुमार महतो को मुखिया का प्रभार दिया गया। उपमुखिया तापस महतो गुरुवार को पंचायत सचिवालय में मुखिया का पदभार ग्रहण किये। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा व ईमानदारीपूर्वक पंचायतवासियो की सेवा करेंगे। वे पंचायत के प्रत्येक गांव में सरकारी योजनाओं को निष्पादन करने के लिए वार्ड सदस्य, ग्राम प्रधान व ग्रामीणों के साथ बैठक करेंगे। जानकारी हो कि मुरूप पंचायत के मुखिया पानो माहली का सड़क दुर्घटना में घायल होने के पश्चात इलाज के क्रम में बीते 23 जनवरी को निधन हो गया था।

Advertisements

इस संदर्भ में जिले के उपायुक्त द्वारा जारी आदेश पत्र में कहा गया है कि झारखंड पंचायती राज अधिनियम 2001 की धारा 73 ( ii) (क) (2)(3) के आलोक में ग्राम पंचायत मुरूप के मुखिया के शक्तियों, सभी कार्यों का निष्पादन एवं कर्तव्य का निर्वहन करने हेतु उपमुखिया तापस कुमार महतो को मुरूप पंचायत का मुखिया के रूप में प्राधिकृत किया गया है। पुनः मुखिया के निर्वाचन होने के उपरांत यह आदेश स्वत: विलोपित समझा जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। मौके पर मुरूप पंचायत समिति सदस्य अनीता प्रधान, ग्राम प्रधान अश्वनी सिंहदेव, जीतमोहन महतो, अर्जुन प्रधान, वार्ड सदस्य भृगुराम प्रमाणिक, लक्ष्मी महली, मंजू हो, कुंती देवी, रीता देवी, अनिता सोय व अजीत प्रधान समेत अन्य उपस्थित रहे।