Advertisements
Spread the love

सड़क दुर्घटना में शिक्षक गंभीर रूप से हुए घायल…

सरायकेला Sanjay । सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग पर बुरुडीह के महालीसाई स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप शुक्रवार की शाम घटी एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार शिक्षक मंगल बेसरा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें शिक्षक मंगल बेसरा के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद घायल शिक्षक को रोड एंबुलेंस द्वारा सदर अस्पताल लाया गया।

जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जमशेदपुर के एमजीएम के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि घायल शिक्षक मंगल बेसरा कुचाई प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय तरंबा के शिक्षक हैं। जो खुद पानी प्रखंड के भोया गांव के रहने वाले हैं। और वर्तमान में सरायकेला में अपना मकान बनाकर रहते हैं।

विद्यालय कार्य समापन के बाद अपने बाइक से वापस अपने घर सरायकेला की ओर लौट रहे थे। इसी क्रम में बुरुडीह के महालीसाई बजरंगबली मंदिर के समीप एक ट्रक उनके बाइक को टक्कर मारकर फरार हो गया। बाद में बुरुडीह रेलवे फाटक के समीप लोगों ने घटना कारित करने वाले उक्त ट्रक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा