
टीम पीएसएफ ने छठ पूजा के दिन शहर को दिया एक और शतकवीर रक्तदाता

रिपोर्ट — अभिजीत सेन
जमशेदपुर । प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (टीम पीएसएफ) ने छठ पूजा के खरना के दिन सूर्य उपासना के साथ मानवता की भी उपासना की। संस्था के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने इस पावन अवसर पर अपना 100वां रक्तदान कर शहर को एक और शतकवीर रक्तदाता दिया।
रविवार को जमशेदपुर ब्लड सेंटर के आह्वान पर, गंभीर बीमारी से जूझ रहे एक मरीज के लिए एसडीपी (Single Donor Platelet) रक्तदान कर अवधेश वर्मा ने यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 10 दिसंबर 2007 को रक्तदान का सिलसिला शुरू किया था और 26 अक्टूबर 2025 को अपनी शतकीय पारी पूरी की — जिसमें 30 बार स्वैच्छिक रक्तदान और 70 बार एसडीपी रक्तदान शामिल है।
रक्तदान कक्ष को इस अवसर पर रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। अवधेश कुमार वर्मा को पुष्पगुच्छ, शॉल, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने इस शतकीय रक्तदान को अपनी माता स्वर्गीय मंजू देवी को समर्पित किया और टीम पीएसएफ परिवार को इसका श्रेय दिया।
इस उपलब्धि के साथ टीम पीएसएफ का कुल एसडीपी रक्तदान आंकड़ा 1687 तक पहुँच गया।
इस अवसर पर जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी, डॉक्टर लव बहादुर सिंह, तकनीशियन मनोज कुमार महतो, टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार, कुमारेस हाजरा, शुभेंदु मुखर्जी, रवि शंकर, किशोर साहू और उत्तम कुमार गोराई मौजूद रहे।
सभी ने अवधेश कुमार वर्मा को इस मानवीय कार्य के लिए शुभकामनाएँ दीं और उनके जज़्बे को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
Related posts:

