Spread the love

राँची के नौ गाँवों में चला “विकसित कृषि संकल्प अभियान”, 

Advertisements
Advertisements

राँची । कृषि विज्ञान केन्द्र राँची, आईसीएआर एवं आत्मा राँची के संयुक्त तत्वावधान में राँची जिले के तीन प्रखंड—अनगड़ा, सिल्ली एवं चान्हो के कुल नौ ग्रामों में विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य खरीफ सीजन से पूर्व किसानों को वैज्ञानिक व तकनीकी जानकारी प्रदान करना था। दिव्यायन कृषि विज्ञान केन्द्र राँची के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान, डॉ. अजीत कुमार सिंह ने बताया कि इन कार्यक्रमों में धान, अरहर, उरद, मूंगफली, सरगुजा, सोयाबीन, विभिन्न प्रकार की सब्जियों आदि की खेती से संबंधित आधुनिक तकनीकों की जानकारी किसानों को दी गई।
तकनीकी सत्रों में  महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला गया जिसमें खरीफ फसलों की उपयुक्त किस्मों का चयन बीजोपचार की विधियाँ प्रमुख फसल रोगों की पहचान व नियंत्रण के उपाय कटाई के बाद बीजों का सुरक्षित भंडारण प्राकृतिक खेती के लाभ इसके साथ ही भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। अभियान के तहत डोकाद, अरवाबेड़ा, कामता, रोल, बधैया, चलियो, अजयगढ़, बुधाबेरा सहित नौ गाँवों में कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हुए।
यह पहल न केवल किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सहायक सिद्ध होगी, बल्कि स्थानीय कृषि उत्पादन व आय वृद्धि में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

You missed