Advertisements
Spread the love

19वें नेशनल अंतर जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए 15 सदस्यीय जिला एथलेटिक्स टीम आज होगी रवाना…

संजय मिश्रा सरायकेला: गुजरात के अहमदाबाद स्थित विश्वास विद्यालय स्टेडियम में आगामी 16 से 19 फरवरी तक 19वां नेशनल अंतर जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिले के 15 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम भाग लेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सिकंदर महतो ने बताया कि चयनित जिला एथलेटिक्स टीम के बालक वर्ग में आदित्य सिंह, अक्षत महतो, सागर मुर्मू, विश्वजीत महतो, सुचांद महतो, अंकित कुमार एवं मिलन सोय शामिल है। बालक वर्ग के कोच करमु मंडल एवं मैनेजर बेबी महतो, सोहिल सोरेन तथा तापस पांडेय हैं।

Advertisements

इसी प्रकार बालिका वर्ग में काजल कुमारी, मोनिका महतो, लक्ष्मी सिंह मुंडा, अभिलाषा गोप, मनोशी महतो एवं मोनिका सोरेन टीम में शामिल है। इस अवसर पर अमलगम स्टील कंपनी कांड्रा के प्रियेश कुमार, गौरांग साहू, समाजसेवी सुधीर महतो एवं सुनील महतो द्वारा जिला एथलेटिक्स टीम को ट्रैकसूट देकर सम्मानित करते हुए अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं और बधाई दी गई। मौके पर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सिकंदर महतो सहित अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, उपाध्यक्ष गणेश चंद्र महतो, नित्यानंद महतो, कोषाध्यक्ष विष्णु नारायण सिंह, लक्ष्मण महतो एवं शंकर महतो ने भी टीम को शुभकामनाएं दी।