Advertisements
Spread the love

बड़ा सिगदी बिरसा मंच मे ग्राम सभा फेडरेशन पोटका प्रखंड की ओर से 29 वां गांव गणराज्य दिवस मनाया गया।

Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन 

जमशेदपुर /पोटका । पोटका के बड़ा सिगदी बिरसा मंच में 24.12.2025 को ग्राम सभा फेडरेशन के द्वारा 29 वां गांव गणराज्य दिवस पर विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि फेडरेशन के राज्य सलाहकार सिद्धेश्वर सरदार द्वारा  दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम सोमवार को झारखंड सरकार के कैबिनेट बैठक में लंबे इंतजार के बाद पेसा कानून को पारित करने का स्वागत किया एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई दी। बैठक में फेडरेशन के पदाधिकारी व सदस्यों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर वर्ष 1996 में पारित पेसा कानून को अक्षरशः लागू किया जाए,तभी हमें अपना हक और अधिकार मिलेगा। इस कानून में कटौती नहीं हो। उन्होंने कहा कि पेसा कानून पारित नहीं होने से पंचायत राज व्यवस्था हावी हो गया था,इस कारण समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ नहीं मिला। अब पेसा कानून से  ग्रामीण विकास तेज गति से होगा।जल, जंगल, जमीन की रक्षा तथा शराबबंदी लागू हो सकेगा। वक्ताओं ने इसके लिए न्यायालय के आदेश और सामाजिक संगठनों का दबाव की भी सराहना किया। इस अवसर पर मोहन माझी, मानिक सरदार, प्रियंका मुंडा,बेहुला हांसदा,भाईदास माझी, गौरी सरदार, अनीता कुमारी,जोबा टुडू, वीर सिंह सरदार, दमयंती पुरान, सुरेश भूमिज, लक्ष्मी सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे

 

You missed