
स्वर्गीय दिलीप कुमार सरदार का 36 वा पुण्यतिथि पर्यावरण चेतना केंद्र बड़ा सिगदी द्वारा मनाया गया।

संवाददाता : अभिजीत सेन
जामशेदपुर/पोटका । पोटका प्रखंड के बड़ा सिगदी में स्वर्गीय दिलीप कुमार सरदार का 36 वा पुण्यतिथि पर्यावरण चेतना केंद्र बड़ा सिगदी के द्वारा मनाया गया । इस दौरान स्थानीय विधायक संजीव सरदार एवं उनके धर्मपत्नी रनीता सरदार ओर साथ में उपस्थित सिद्धेश्वर सरदार, विभीषण सरदार, हरिश भूमिज, एवं अन्य के द्वारा स्वर्गीय दिलीप कुमार सरदार के फोटो पर पुष्प अर्पित कर, उनको याद करते हुए , श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पर्यावरण जितना केंद्र के निर्देशक सिद्धेश्वर सरदार, हरीश भूमिज एवं विभीषण सरदार ने कहा कि स्वर्गीय दिलीप कुमार 90 के दशक में निरीक्षता के कलम को मीटाओ और साक्षरता की दीप जलाने का संकल्पित कार्य किया था, जो छात्र युवा संघर्ष वाहिनी के प्रखंड संयोजक थे। जो, जेपी आंदोलन से निकला था। स्वर्गीय दिलीप कुमार ने पूरे छठनागपुर क्षेत्र में ए, आई, डी संस्था के माध्यम से साक्षरता के तहत रात्रि पाठशाला एवं अनौपचारिक शिक्षा केंद्र, जन शिक्षा नीलाम केंद्र का शुरूआत किया था। जिसके तहत पोटका, घाटशिला, डुमरिया, गिरिडीह और पलामू जिला में इसकी शुरुआत किया गया था। केंद्र की पठन पाठन सामग्री लाने की रास्ते में तेंतला मोड़ के समीप बस दुर्घटना होने के कारण टाटा मुख्य अस्पताल में उनकी देहांत हो गई थी। उसके किए गए अधूरे कार्य को आज भी कार्यकर्ता लोग , पूरा करने में लगे हुए हैं। इसीलिए हर साल 4 सितंबर को उनकी पुण्यतिथि मनाते हुए आ रहे हैं। मौके पर सालगे माडीॅ, गोपाल किस्कु, मानिक सरदार, गौरी सरदार, अनिता कुमारी, जवा टुडू, मालती सरदार, विमल सरदार, स्मिता सरदार, पूजा सरदार मेनका सरदार, अर्जुन सरदार, सुखदेव सरदार, काराण माडीॅ, सीमोती सरदार आदि उपस्थित रहे।

