
रामगढ़ में 83 हजार रुपए का फुटबॉल धमाका, 12 अक्टूबर को होगा आयोजन

संवाददाता : कल्याण पात्रो
चांडिल । प्रखंड के रामगढ़ मौजा में इस वर्ष भी 83 हजार रुपए फुटबॉल धमाका – 2025 का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जाएगा। आदिवासी जनकल्याण समिति रामगढ़ सह ग्रामसभा की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता आगामी 12 अक्टूबर 2025 (द्वितीय रविवार) को एक दिवसीय नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट के रूप में खेली जाएगी। ग्रामसभा में लिए गए निर्णय के अनुसार इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। पुरस्कार राशि इस प्रकार निर्धारित की गई है –
<span;>विजेता टीम : ₹30,000 , उपविजेता टीम : ₹23,000
तृतीय स्थान : ₹15,000 चतुर्थ स्थान : ₹15,000
आयोजकों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी प्रतियोगिता को लेकर ग्रामीणों और फुटबॉल प्रेमियों में खासा उत्साह है। समिति ने सभी खेलप्रेमियों से आयोजन स्थल पर उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

