Advertisements
Spread the love

वृद्ध शांति निकेतन के वार्षिक आम सभा एवं मिलन समारोह सह वनभोज का किया गया आयोजन…

सरायकेला संजय मिश्रा: जयप्रकाश उद्यान आदित्यपुर में वृद्ध शांति निकेतन के वार्षिक आम सभा एवं वन भोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जगदीश मंडल की अध्यक्षता में आयोजित उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतिथि के तौर पर भाजपा नेता विनोद श्रीवास्तव, भाजपा नेता गणेश महाली, पुरेंद्र नारायण सिंह एवं एके श्रीवास्तव उपस्थित हुए। मंच का संचालन चंद्रमा पांडेय ने किया। जबकि निहार रंजन ने संस्था का वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया।

Advertisements

मौके पर लकी ड्रा और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर संस्था के कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें जगदीश मंडल अध्यक्ष, चंद्रमा पांडेय उपाध्यक्ष, आरएस साह सचिव, वीके कुमार कोषाध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद अंकेक्षक एवं राम गोस्वामी गिरी, एलपी गुप्ता, आरसी रवानी, अरविंद सिंह, रामनारायण सिंह, एपी रस्तोगी, एसपी गुप्ता एवं बालाकांत झा को सदस्य मनोनीत किया गया।

You missed