Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Spread the love

झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के जिला इकाई के वन भोज सह मिलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

सरायकेला संजय मिश्रा: झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के जिला इकाई द्वारा चांडिल डैम में शिक्षक शिक्षिकाओं के वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 2015, 2016 और 2019 के शिक्षक शिक्षिकाएं विभिन्न प्रखंडों में शामिल होकर चट्टानी एकता का परिचय दिया। सभी ने सरकार के द्वारा प्रस्तावित नए प्रोन्नति नियमावली के प्रारूप को लेकर भी विचार विमर्श किया और एक स्वर से इसका विरोध करने का निर्णय लिया गया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

क्योंकि यह नियमावली भेदभावपूर्ण है और नव नियुक्त शिक्षकों के हित में बिल्कुल भी नहीं है। बताया गया कि यह नियमावली समता का अधिकार का हनन करती है। और एनसीटीई गाइडलाइन का भी पालन नहीं करती है। कार्यक्रम में बच्चों के लिए कई मनोरंजक कार्यक्रम किए गए और महिला शिक्षिकाओं के लिए भी कई प्रकार के कार्यक्रम रखे गए। जिसमें सभी ने मिलकर इसका लुत्फ उठाया और वनभोज सह मिलन समारोह का आनंद उठाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष आनंद किशोर साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद साहू, प्रदेश प्रवक्ता लाल रंजीत नाथ शाहदेव, राज्य कार्यकारी सदस्य जीवरा उरांव एवं प्रदेश संयोजक ब्रजमोहन यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष कौशिक गांगुली, जिला सचिव मंगल सिंह बेसरा, जिला उपाध्यक्ष कल्याण राय, जिला संगठन सचिव संतोष कुमार महतो, जिला कोषाध्यक्ष विराजमय मंडल, पंचू मार्डी, सुशील कुमार महतो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाये। इस अवसर पर 2015, 2016 एवं 2019 में नियुक्त शिक्षकों में से जो सेवानिवृत्त हुए उनको भी सम्मान सह विदाई दिया गया। और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का समापन प्रेरणा गीत गाकर और सामूहिक नृत्य करके खुशी मनाते हुए किया गया।मौके पर सैकड़ों की संख्या में सभी नौ प्रखंडों से शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

You missed