Advertisements
Spread the love

खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ घायल…..

 

सरायकेला: सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर सरायकेला थाना अंतर्गत भोलाडीह में खड़े ट्रक से बाइक टकराने पर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक चालक की पहचान कोलाबीरा निवासी बोड़ो महतो के रूप में की गई है। जो किसी काम से भोलाडीह जा रहा था। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को तत्काल उसे एमजीएम भेज दिया गया।

Advertisements

 

जानकारी के अनुसार भोलाडीह गांव में राइस मिल के पास एक ट्रक खड़ा था। और चालक कहीं नाश्ता करने गया हुआ था। इस बीच कोलाबीरा निवासी बोड़ो महतो बाइक से भोलाडीह जा रहा था। इस बीच बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे जा टकराया। जिससे बाइक चालक बोड़ो महतो गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक काफी तेज गति से आ रही थी। और अंधेरे के कारण ट्रक के पीछे टकरा गई। बताया जा रहा है कि ट्रक के पीछे पर सिग्नल लाइट नहीं जल रहा था। और ना ही रेडियम टेप लगा हुआ था। जिसके कारण बाइक चालक को ठीक से ट्रक दिखाई नहीं पड़ा। सरायकेला पुलिस सूचना पाकर घटनास्थल पहुंची। और मामले की तहकीकात में जुट गई है। जानकारी हो कि भोलाडीह डेंजर एक्सीडेंट जोन के रूप में चिन्हित है। जहां आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?