Spread the love

नगर भाजपा द्वारा श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती…

सरायकेला: संजय मिश्रा

भारतीय जनता पार्टी सरायकेला नगर कमेटी के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म दिवस के अवसर पर अटल चौक स्थित उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस मौके पर शहर वासियों के बीच मिठाइयां वितरित की गई। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष बद्रीनारायण दारोगा के द्वारा स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के जीवनी पर प्रकाश डाला गया। और उनके आदर्शों को राष्ट्रहित में अनुपालन करने का सामूहिक संकल्प लिया गया। इस मौके पर सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में घूम घूम कर वृद्ध जनों एवं जरूरतमंदों के बीच लगभग 50 कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष बद्रीनारायण दारोगा, सरायकेला नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी पटनायक, नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव, नगर महामंत्री सुमित चौधरी, सुदीप महंती, मलय आचार्य, अविनाश मोहंती, मंटू आचार्य, बीजू दत्ता, दुखु राम साहू, जॉनी हाजरा, प्रखंड अध्यक्ष मनोज महतो सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed