Advertisements
Spread the love

अनगड़ा प्रखंड कांग्रेस कमिटी ने नए थाना प्रभारी से की औपचारिक मुलाकात

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik…….✍️

अनगड़ा(राँची) । प्रखंड कांग्रेस कमिटी ने आज अनगड़ा थाना के नए प्रभारी श्री गौतम राजवार से औपचारिक मुलाकात की।

इस दौरान क्षेत्र की शांति एवं कानून व्यवस्था, जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने जैसे अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि श्री श्रवण कुमार मुण्डा, जिला महासचिव श्री शिवदास गोस्वामी, रांची जिला ग्रामीण युवा अध्यक्ष प्रत्याशी श्री अजय उरांव, विधायक प्रतिनिधि खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग श्री आशीष मुण्डा, ऊर्जा विभाग से श्री छोटेलाल महतो, खनन विभाग से श्री सफिक अंसारी, महासचिव श्री सकिर अंसारी, बीसा पंचायत अध्यक्ष श्री अशोक बेदिया, तथा कांग्रेस नेता श्री कृष्णा महली सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह मुलाकात क्षेत्र में समरसता और जनहित के मुद्दों पर पुलिस एवं जनप्रतिनिधियों के बीच आपसी सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है।

You missed