Spread the love

गुलाब सिंह मुंडा बने आजसू पार्टी के कुचाई प्रखंड अध्यक्ष…

सरायकेला: संजय मिश्रा । आजसू पार्टी के विस्तार को लेकर कुचाई प्रखंड के आम बागान में महत्वपूर्ण बैठक की गई। प्रखंड प्रभारी दुर्गा चरण महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई उक्त बैठक में मुख्य रूप से आजसू पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष सह प्रखंड प्रभारी कुचाई रामरतन महतो एवं आजसू पार्टी की खरसावां विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह खरसावां विधानसभा प्रभारी संजय जारिका उपस्थित रहे।

Advertisements

बैठक में सर्वसम्मति से कुचाई प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन करते हुए गुलाब सिंह मुंडा को अध्यक्ष, कर्ण नाग को सचिव, सुखराम मुंडा को प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष एवं श्यामलाल सोय तथा बाबूलाल दास को उपाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में अनिल दे, प्रेम मुंडारी, गणपत तांती, सूरज महतो, सुदर्शन महतो सहित दर्जनों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed