Spread the love

 

जगन्नाथपुर निवासी 20 वर्षीय तपन पातर का शव पश्चिम बंगाल पुलिस ने रेलवे ट्रेक से बरामद किया…

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) चाकुलिया प्रखंड की बेंद पंचायत स्थित जगन्नाथपुर गांव निवासी सुबोध पातर के पुत्र तपन पातर (20) का शव बुधवार को पश्चिम बंगाल से सटे कानीमहुली हॉल्ट और गिधनी रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रेक से बंगाल पुलिस ने शव को बरामद की है.

Advertisements
Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार तपन पातर विगत दो तीन दिन से घर नहीं आया था. परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की थी परंतु कही कुछ पता नहीं चला था. इस दौरान परिजनों को बुधवार उसकी शव बंगाल सीमा पर रेलवे ट्रेक से बरामद होने की सूचना मिली. सूचना पाकर मृतक के परिजन और ग्रामीण चाकुलिया थाना पहुंचकर मामले की जांच करने की मांग की है.

परिजनों का कहना है कि उसके पुत्र की किसी ने हत्या कर शव को रेलवे ट्रेक पर फेक दिया है. परिजनों ने इस मामले की जांच करने की मांग की. इस संबंध में थाना प्रभारी वरुण कुमार यादव ने परिजनों से कहा कि रतन पातर शव बंगाल सीमा से बरामद हुआ है और घटना बंगाल की है. इस लिए संबंधित थाना में जाकर मामले की जांच करने का आवेदन दें. उन्होंने बताया कि इस मामले में वे कुछ नहीं कर सकते हैं.

You missed