Advertisements
Spread the love

हाई मास्ट लाइट से रोशन हुआ सरायकेला बाजार का व्यस्ततम बस स्टैंड चौक, विधायक प्रतिनिधि सानंद आचार्य ने किया उद्घाटन…

सरायकेला – संजय मिश्रा । बहुप्रतिक्षित मांग के तहत सरायकेला बाजार क्षेत्र के व्यस्ततम बस स्टैंड चौक पर पावरफुल हाई मास्ट लाइट सोमवार की शाम रोशन हुआ। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के विधायक प्रतिनिधि सह झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सानंद कुमार आचार्य उर्फ टुलु ने विधिवत नारियल फोड़कर हाई मास्ट लाइट का स्विच ऑन करते हुए उद्घाटन किया। जिससे रोशन हुए बस स्टैंड चौक पर मौजूद लोगों ने अपार खुशी जताई। बताते चलें कि सरायकेला बाजार का महत्वपूर्ण एवं व्यस्ततम बस स्टैंड चौक देर रात तक लोगों की गहमागहमी बनी रहती है। पर्याप्त रोशनी की सुविधा नहीं होने के कारण आम जनों को इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता रहा है। मौके पर झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे विधायक प्रतिनिधि सानंद कुमार आचार्य ने बताया कि मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की दूर दृष्टि सोच प्रारंभ से ही सरायकेला क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर रही है। जिसको लेकर कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि जल्द ही एक अन्य हाई मास्ट लाइट इंडोर स्टेडियम के समीप स्थापित की जाएगी। जिससे गेस्ट हाउस फील्ड सहित एक बड़ा क्षेत्र रोशन हो सकेगा।

Advertisements

You missed