Spread the love

ग्राम प्रधान महासभा की केंद्रीय समिति ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मिलकर 9 सूत्री मांग पत्र सौंपा…

सरायकेला – संजय मिश्रा । ग्राम प्रधान महासभा की केंद्रीय समिति का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष बिशु हेंब्रम के नेतृत्व में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मिलकर उन्हें 9 सूत्री मांग पत्र सौंपा। सौंपे पर गए मांग पत्र में बताया गया कि ग्राम प्रधान सरकार द्वारा निर्देशित कार्यक्रम को गांव घर में सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही साथ सरकारी योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

हेमंत सरकार द्वारा पूर्व में जनहित में चलाए गए आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों ने बढ़-चढ़कर काम किया है। उन्होंने मांग की है कि ग्राम प्रधानों की सम्मानित राशि में बढ़ोतरी की जाए। नगर निगम, नगर पंचायत एवं नगर पर्षद क्षेत्र के ग्राम प्रधानों को भी सम्मानित राशि दिया जाए। सभी समुदाय के ग्राम प्रधानों को आवास एवं मोटरसाइकिल का लाभ दिया जाए। विस्थापित क्षेत्र में ग्राम प्रधानों को सम्मान राशि शीघ्र देने का आदेश दिया जाए। ग्राम प्रधान के साथ-साथ डाकुआ, नायके, कुडाम नायके, माझी, परानिक एवं पारगना को भी जल्द से जल्द सम्मान राशि देने की घोषणा की जाए। सरकारी कर्मचारियों के साथ प्रखंड स्तरीय मासिक बैठक सुनिश्चित किया जाए। ग्राम प्रधानों द्वारा बनाई गई वंशावली को ही मान्यता दिया जाए।

राजनगर प्रखंड में एक डिग्री कॉलेज, एक आईटीआई और एक पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना की जाए। तथा पश्चिम सिंहभूम में मुंडा के तर्ज पर सरायकेला खरसावां जिले के ग्राम प्रधानों को भी लगान रसीद काटने का अधिकार दिया जाए। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष सूरज लाल महतो, केंद्रीय कोषाध्यक्ष डॉ धीरेंद्र नाथ महतो, केंद्रीय महासचिव वासुदेव महतो, सीताराम तियु, केंद्रीय सचिव शंकर सोय, छुटूलाल सरदार, नरोत्तम सिंह मुंडा सहित अन्य ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Advertisements

You missed