मृतक सबर के परिजन को श्राद्धकर्म के लिए मुखिया ने आर्थिक मदद किया…
चाकुलिया : विश्वकर्मा सिंह
Advertisements

Advertisements

चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली पंचायत स्थित आमलागोड़ा गाँव के सबर टोला निवासी संतोष सबर के पिता कालीपद सबर के श्राद्धकर्म में मंगलवार को मुखिया मंजू टुडू शामिल हुई. इस दौरान मुखिया ने श्राद्धकर्म हेतु मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद देकर सहयोग किया. साथ ही विधायक समीर मोहंती द्वारा राजू कर्मकार के हाथो सुखा राशन तथा आर्थिक मदद देकर सहयोग किया गया. इस मौके पर समाजसेवी रसानंद बेरा, समरजीत बारिक, पृथ्वीराज बारिक, गौर कर्मकार, विवेक बारिक, बांका गोप, युवा नेता राकेश बारिक आदि उपस्थित थे.

