
मराशिली पहाड़ को विकसित करने की मांग सदन में रखा गया

राँची/नामकुम । झारखंड विधानसभा सत्र शून्य काल में खिजरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नामकुम प्रखंड स्थित मराशिली पहाड़ का मामला खिजरी विधायक राजेश कच्छप के द्वारा सदन में रखा गया उन्होंने कहा मार्शली पहाड़ रांची का एक पर्यटन स्थल के रूप मे जाना जाता है। जो पूरे देश और यहां तक कि विदेशों से भी लोगों को आकर्षित करता है और अपने आश्चर्यजनक दृश्यों, शांत वातावरण और हरे-भरे वातावरण के लिए जाना जाता है। वर्ष 2021 में मेरे अनुशंसा द्वारा इसे राज्य स्तरीय पर्यटन स्थल का दर्जा दिया गया है। चार वर्ष बीत चुके लेकिन उक्त स्थल पर किसी भी प्रकार का पर्यटन , कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के द्वारा विकसित कार्य नहीं किया गया। आज बजट सत्र पर सदन में शून्य काल के दौरान पुनः मामले को संज्ञान में दिया और विधायक राजेश कच्छप ने आसन के माध्यम सरकार से मार्शली पहाड़ को विकसित करने की मांग रखा।

