Advertisements

छठवें झारखंड स्टेट जूनियर एवं सीनियर रग्बी 7 चैंपियनशिप-2024 में भाग लेगी जिले की टीम…
सरायकेला (संजय मिश्रा ) । झारखंड रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान चाईबासा के सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन ग्राउंड में आगामी 13 एवं 14 अप्रैल को आयोजित होने वाले छठवें झारखंड स्टेट जूनियर एवं सीनियर रग्बी 7 चैंपियनशिप-2024 में जिले की टीम भाग लेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए झारखंड रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन सरायकेला-खरसावां के जिला सचिव गणेश सी कालिंदी ने बताया कि उक्त दोनों जूनियर एवं सीनियर इवेंट में जिले के बालक और बालिका दोनों वर्ग के रग्बी प्लेयर भाग लेंगे।
Advertisements

जिनमें मुख्य रूप से कुलदीप सिंहदेव, अभिषेक पटनायक, खेलम बके, परमेश्वर, राजकुमार नायक, प्रवीण सिंहदेव, चंचल सरदार, सूरज सरदार, हराधन सरदार, सोम मुंडा, कृष्ण सिंह सरदार एवं अरुण बास्के का चयन किया गया है। उन्होंने आशा जताई कि उक्त चैंपियनशिप में जिले की टीम बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।

