Advertisements
Spread the love

आदिवासी मूलवासी संघर्ष समिति के द्वारा वीर बिरसा  मुण्डा एवं स्व0 सावना लकड़ा का प्रतीक चिन्ह पत्थलगड़ी रामपुर रिंग रोड गड़के चौक पर विधिविधन से लगाया गया….

राँची /नामकुम । आदिवासी मूलवासी संघर्ष समिति के वेनर तले वीर बिरसा  मुण्डा एवं स्व0 सावना लकड़ा का  प्रतीक चिन्ह पत्थल गड़ी कामक्रम रामपुर रिंग रोड गड़के चौक में किया गया ।  साथ ही साथ नामकुम  क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से जनप्रतिनिधि समाजसेवी एवं अन्य सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़ी धूम-धाम से किया गया ।

Advertisements

विभिन्न मौजा के पहान कोटवार व पइनभोरा के द्वारा विधिवत धरती आबा भगवान वीर बिरसा  मुण्डा एवं  स्व सावना लकड़ा (बाबा) का विधि-विधान से पूजा पाठ कर पथलगड़ी किया गया । आजसू पार्टी वरीय उपाध्यक्ष प्रकाश लकड़ा ने बताया   कि भविष्य में यह चौक आकर्षक का केंद्र बनेगा आनेवाले समय में और धूमधाम से कार्यक्रम को किया जाएगा ।

मौके पर प्रखंड प्रमुख आशा कच्छप  पूर्व प्रमुख रीता रंजनी कुजूर  विपिन टोप्पो समाजसेवी जगन लिंडा  माधो कच्छप नन्हे कच्छप एवं आदिवासी मूलवासी संघर्ष समिति के गणमान्य सदस्य गण मौजूद रहें ।

You missed