बहरागोड़ा: मधुआबेड़ा गांव में आंधी-तूफान से बिजली का पोल हुआ क्रैक, 36 धंटे से बिजली आवागमन हुआ प्रभावित
Advertisements

Advertisements

बहरागोड़ा प्रखण्ड के पाथरी पंचायत अंतर्गत मधुआबेड़ा गाँव में सोमवार की शाम मौसम ने अचानक से करवट बदली. देखते ही देखते तेज बारिस के साथ चले 5 मिनिट आंधी तूफान ने आधे गांव में कोहराम मचा दिया. जिसके चलते गांव में बिजलीं के पोल तेज तूफान में खड़े-खड़े क्रैक होकर झुक गई. इस दौरान तूफान से बिजली के पोल क्रैक होने से इस क्षेत्र के फीडरों की बिजली लगभग 36 घंटे से बंद है. ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग अभी तक मरम्मत करने को लेकर कोई पहल शुरू नहीं की है. उक्त गांव में लगभग 85 परिवार गुजर बसर करते है. गांव में बिजली नही होने के कारण ग्रामीणों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

