Advertisements
Spread the love

भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा; कहा…..

श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का संपूर्ण जीवन जन-जन के लिए प्रेरणा…

सरायकेला  : संजय मिश्रा ।

Advertisements

आदित्यपुर मंडल स्थित एस टाईप दुर्गा पूजा मैदान में भारत रत्न श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भारत सरकार के कृषि मंत्री सह आदिवासी मामलों के कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने विचार रखे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अटल जी का पूरा जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। जिन्होंने निःस्वार्थ भाव से अपने जीवन को देश सेवा के लिए समर्पित कर दिया। मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूँ कि मुझे ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के साथ काम करने का मौका मिला है।

उन्होंने आज मोदी सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं में भी अटल जी की प्रेरणा को भी इंगित किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विजय महतो, आदित्यपुर के निवर्तमान महापौर विनोद श्रीवास्तव, निवर्तमान उपमहापौर अमित सिंह, मंच संचालन कर रहे सिंहभूम लोकसभा के प्रभारी उदय सिंहदेव, गणेश माहली, रमेश हांसदा, बिनोद सिंह, राकेश सिंह, सुनील श्रीवास्तव, श्रीमती शकुंतला महाली, श्रीमती सारथी महतो, श्रीमती रितिका मुखी, बिमल साहू, बिरेंद्र सिंह, अमित सिंहदेव मंचासिन रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में बबलू सिंह, ललन तिवारी, राकेश मिश्रा, पंकज कुमार, निरंजन मिश्रा, ब्रह्मानंद झा, नीरू सिंह, अशोक सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। राजनैतिक कार्यक्रम के बाद स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की याद में कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया।

You missed