Advertisements
Spread the love

प्रस्तावित आदिवासी आदर्श पंचायत नवागढ़ को केरल के तर्ज पर आदर्श पंचायत बनाने की पहल, पंचायत पहुंचे किला केरला के प्रतिनिधि सुमैना सहित कई पदाधिकारी…

रांची – अर्जुन कुमार

Advertisements

राँची/अनगड़ा । प्रस्तावित आदिवासी आदर्श पंचायत नवागढ़ को केरल के तरज पर आदर्श बनाना है। इसके लिए  किला केरला के प्रतिनिधि सुमैना  को लेकर वीभा सिन्हा डीपीएम पंचायतयती राज्य, आज मंगलवार को नवागढ़ पंचायत पहुचे, अपने साथ धीरज  सलाहकार पंचायती राज्य विभाग भी मवजूद थे ।

इस कार्यक्रम मे प्रखण्ड के सम्बंधित सभी पदाधिकारियों को बुलाया गया था। इन सबों के साथ पंचायत सचिवालय सभा कक्ष में बैठ कर विभाग वार वर्तमान में चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। ताकी पंचायत के विकास के लिए कार्ययोजना बनाने में सहोलियत हो सके । इसके बाद सोसो आंगनबाड़ी केन्द्र सोसो पार्क, रा० मध्य विद्यालय नवागढ़ आदि का भ्रामण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया।

मौके पर जिला परिषदअनगड़ा राजेन्द्र शाही मुण्डा, प्रमुख अनगड़ा दीपा उरॉंव, मुखिया नवागढ़ भुवनेश्वर बेदिया, पंसस फाल्गुनी शाही, संतोष बेदिया, सुदिप्ता सत्पथी, हरेकृष्ण चौधरी, दीलीप मिर्धा, संजय बेदिया, पंचम भोगता, दीपक मुण्डा, आदि के अलावा ग्रामीण सामील थे।

You missed