Spread the love

 

भारत फाइनेंशियल इनक्लूजन लिमिटेड कंपनी के ग्राहकों से रुपया लेकर गवन करने के मामले में पोटका पुलिस आरोपी भवेश लोहार को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में।

Advertisements

जमशेदपुर/पोटका अभिजीत सेन

भारत फाइनेंसियल इनक्लूजन लिमिटेड (इंडसइंड बैंक के स्वामित्त कंपनी) के ग्राहकों से रुपये लेकर गबन करने के मामले मे पोटका पुलिस द्वारा आरोपी भवेश लोहार को सरायकेला-खरसांवा जिला के कांड्रा लाहा कोठी से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी भवेश लोहार दो साल से फरार चल रहे थे। ज्ञात होगी कि भारत फाइनेंसियल इनक्लूजन लिमिटेड महिलाओं को ऋण देने और वसुलने का काम करती है। भवेश लोहार कंपनी के मुसाबनी शाखा (पोटका) मे फिल्ड स्टॉफ के रूप मे काम करते थे। उन्होंने 18 महिलाओं से वसुली की गयी ऋण की कुल राशि 609833 रुपया शाखा को जमा करने के बजाय हड़प लिया था।, जीस मामला को लेकर भारत फाइनेंशियल इनक्लूजन लिमिटेड के ब्रांच मैनेजर अमित कुमार केसरी के द्वारा 11 जुलाई 2024 को पोटका थाना मे दर्ज कराया गया था। इसी आलोक मे पोटका थाना पुलिस ने भवेश लोहार को गिफ्तार कर न्यायिक खिरासत में भेज दिया।