Spread the love

 

ओयोन अखाड़ा एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में भूमिज भाषा के शिक्षक एवं कोऑर्डिनेटर पदों के लिए परीक्षा का आयोजन ।

Advertisements

जमशेदपुर/ पोटका ,अभिजीत सेन

ओयोन आखड़ा एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में तिरिलडीह उत्क्रमित प्लस 2 उच्च विद्यालय में रविवार को भूमिज भाषा के शिक्षक एवं कोर्डिनेटर पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के पहली पाली में भूमिज भाषा एवं द्वितीय पाली में सोशल साइंस विषय परीक्षा लिया गया। इस परीक्षा में, कुल 75 परीक्षार्थी शामिल हुए। बही परीक्षा नियंत्रक सुदर्शन भूमिज ने इस संबंध में कहा कि भूमिज भाषा की परीक्षा में समाज के लोग बढ़ चढ़ शामिल हुए,यह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि भूमिज भाषा एवं सोशल साइंस दोनों विषयों के कुल प्राप्तांक 100 रखा गया है। इसमें उत्तीर्ण हेतु 33 अंक अनिवार्य है। परीक्षा भूमिज भाषा के शिक्षक एवं कोर्डिनेटर पद के लिए कराया गया। ऐसा ही परीक्षा
पश्चिम बंगाल के बांगुड़दा एवं ओड़िशा के जामदा में भी रविवार को ही आयोजित किया गया। परीक्षा में वीक्षक के रूप में रंजन सिंह सरदार,नरेन सरदार, लाल मोहन सरदार के साथ अन्य उपस्थित रहे ।